फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मैनुअल में जल्द होगा संशोधन

Sun, 14 Jun 2015 02:19 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गृह मंत्रालय के अनु सचिव रजनीश क्वात्रा शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। करीब दो घंटे तक उन्होंने महिला बैरक, भोजनालय और अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग का भी हाल जाना। जेल की व्यवस्था ठीक पाई गई। निरीक्षण के बाद क्वात्रा ने कहा कि साल के अंत तक जेल मैनुअल में बदलाव किया जाएगा। बदलाव में कई सुधारवादी चीजें देखने को मिलेंगी।
पिछली बार वर्ष 2003 में जेल मैनुअल में बदलाव हुआ था। क्वात्रा ने बताया कि गृह मंत्रालय ने सभी प्रदेशों को नई जेलों के निर्माण के लिए 1800 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

अब तक 128 नई जेलों का निर्माण कराया जा चुका है। कई जेलों के निर्माण का काम अभी चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को भी जेलों के  निर्माण के मद में बजट देना चाहिए। कहा कि वृद्ध और अशक्त कैदियों की रिहाई का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। क्वात्रा ने दो दिन पहले सेंट्रल जेल का भी दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें