फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते हुई थी मनोज की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाने के कांधोपट्टी गांव निवासी मनोज राजभर की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। पीएम रिपोर्ट के जरिए हत्या का खुलासा होने पर पुलिस इस मामले में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अब तक की जांच में पता चला कि मनोज की लाश तहबरपुर थाने के एक गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान के घर के पास स्थित पोखरी से लाश बरामद हुई थी। वही लोग उसकी हत्याकर लाश पोखरी में फेंके दिए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कांधोपट्टी गांव निवासी युवक मनोज राजभर 31 दिसंबर को मुंबई जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। ट्रेन न मिलने पर सभी तहबरपुर थाने के एक गांव निवासी अपने दोस्त दिनेश यादव के घर पहुंचा। यहां से रात को मनोज अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मनोज के लापता होने पर चार जनवरी को मनोज के भाई ने कप्तानगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
नौ जनवरी को मनोज की लाश तहबरपुर थाने के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान के घर के पास स्थित पोखरी से बरामद हुई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मनोज का पूर्व प्रधान के छोटे भाई की पत्नी से उसका संबंध था। घर वालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर लोग उसकी गला दबाकर हत्या कर लाश पोखरी में फेंक दिया। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि अवैध संबंध के चलते मनोज की हत्या की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इनके गिरफ्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें