फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र उदय के साथ आरंभ हो गए मांगलिक कार्य, 22 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई

Thu, 22 Apr 2021 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देवशयनी एकादशी के बाद चार महीने तक नहीं रहेंगे मुहूर्त
अप्रैल माह में आठ दिन हैं विवाह के शुभ मुहूर्त  
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्र ग्रह के उदय केसाथ ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोग हट गई है। 20  जुलाई तक मांगलिक कार्य होंगे और उसके बाद देवशयनी एकादशी से चार महीने तक मांगलिक कार्यों पर फिर रोक लग जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम को सात बजे पश्चिम दिशा में शुक्र का उदय होने के साथ शादियां, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत जैसे शुभ कार्य आरंभ हो गया है। शुक्र दो महीने पहले 16 फरवरी को मकर राशि में अस्त हो गया था। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम बंद थे। शुक्र के उदय होने के बाद 22 तारीख को पहला विवाह मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 24 से 30 अप्रैल तक यानी 7 दिनों तक लगातार शादियों का दौर रहेगा। इस तरह अप्रैल में मांगलिक कामों के लिए कुल 8 दिन रहेंगे। शुक्र उदय होने के साथ इस दौरान देवताओं के गुरु बृहस्पति भी शुभ स्थिति में रहेंगे।
 

20 जुलाई तक 37 मुहूर्त
शुक्र उदय होने के बाद 20 जुलाई तक 37 विवाह मुहूर्त रहेंगे। इनमें अप्रैल में 8 और मई में सबसे ज्यादा 15 दिन शादियां हो सकेंगी। जून में 9 और जुलाई में 5 दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद जुलाई में 20 तारीख को देवशयनी एकादशी से मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त नहीं रहेंगे।

शुक्र उदय होने से मिलने लगेंगे शुभ प्रभाव
शुक्र ग्रह के अपनी ही राशि वृष में उदय होने से इसके शुभ फल मिलने लगेंगे। ये ग्रह वैवाहिक जीवन, सुख और भोग विलास का कारक है। इसके उदय होने के प्रभाव से दांपत्य सुख बढ़ेगा। कुछ लोगों की सेहत संबंधी परेशानी भी दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

अप्रैल से जुलाई तक विवाह मुहूर्त
अप्रैल- 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30
मई- 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29 और 30
जून- 3, 4, 5, 16,19, 20, 22, 23 और 24
जुलाई -1, 2, 7, 13 और 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें