फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : मंडुवाडीह चौराहे पर 27 घंटे बाद यू-टर्न खत्म, जाम से जूझे लोग; इस वजह से नहीं रह पाई नई व्यवस्था

Sun, 07 Apr 2024 08:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या से राहत के लिए बनाई गई नई व्यवस्था टिक नहीं सकी। 27 घंटे बाद ही यू-टर्न की नई व्यवस्था ने दम तोड़ दिया और जाम की समस्या जस की तस रह गई। वजह बिजली विभाग द्वारा की गई खोदाई रहा, जिसके चलते नई व्यवस्था को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे पर यू-टर्न की व्यवस्था खत्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडुवाडीह चौराहे पर बनाई गई यू-टर्न की नई व्यवस्था ने 27 घंटे बाद शनिवार को दम तोड़ दिया। बनारस स्टेशन मार्ग से मंडुवाडीह चौराहे तक सड़क की बाईं लेन पर अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए बिजली विभाग द्वारा की गई खोदाई के कारण शनिवार सुबह 11.30 बजे ट्रैफिक पुलिस को यू-टर्न व्यवस्था को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंडुवाडीह चौराहे पर आवागमन की पुरानी व्यवस्था शुरू हुई और राहगीरों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के बाद सोमवार सुबह से यू-टर्न व्यवस्था फिर से शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहे पर शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से आवागमन की नई व्यवस्था बनाई गई थी। तय किया गया था कि महमूरगंज की ओर से आने वाले जिन वाहनों को मंडुवाडीह थाना या लहरतारा की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहा से बाएं मुड़ कर बनारस स्टेशन मार्ग की ओर सौ मीटर जाएंगे। वहां से यू-टर्न लेकर वापस गंतव्य की ओर जाएंगे।

इसी तरह से मंडुवाडीह थाना की ओर से आने वाले जिन वाहनों को महमूरगंज या बनारस स्टेशन मार्ग की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहा से बाएं मुड़ कर लहरतारा मार्ग की ओर सौ मीटर जाएंगे। वहां से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। मगर, बनारस स्टेशन मार्ग से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग पर बाईं लेन पर खुदाई की वजह से संकरे रास्ते पर जाम लगना शुरू हो गया और यू-टर्न के लिए जगह ही नहीं बची। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस को यू-टर्न की नई व्यवस्था को स्थगित करना पड़ा।

क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात हुई है। काम पूरा होने के बाद रविवार की रात तक सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। सोमवार सुबह से यू-टर्न की व्यवस्था फिर लागू कर दी जाएगी। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन

दिन में बनाने लगे सड़क, वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम

वाराणसी। प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर लहरतारा से बौलिया के बीच सड़क की बाईं लेन पर शनिवार को दिन में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। दाईं लेन पर यातायात का पूरा दबाव आ गया और नतीजतन भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे राहगीरों का कहना था कि वाराणसी को प्रयागराज से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर आखिरकार दिन में मरम्मत का काम कराने की क्या जरूरत थी। मरम्मत कराना ही था तो रूट डायवर्ट कर रात के समय काम कराना चाहिए था। इस बीच कई राहगीरों ने ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन उन्हें जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि संबंधित विभागों से कहा जाएगा कि दिन के व्यस्त समय में प्रमुख मार्गों पर ऐसा काम न हो जिससे कि आवागमन बाधित हो। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें