फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तमंचा खोसकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी, मंडुवाडीह और रोहनिया पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल

Sun, 24 Mar 2024 11:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: मंडुवाडीह और रोहनिया थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है। उनके पास से कारतूस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक विकास के खिलाफ गाजीपुर में हत्या के आरोप और गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शौक में तमंचा खोस कर चलना दो युवकों को महंगा पड़ा। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि पहला आरोपी विकास यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के बकसपुरा गांव का रहने वाला है। वाराणसी में वह हनुमान नगर कॉलोनी, मड़ाव में रहता था।

विज्ञापन


उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। विकास के खिलाफ गाजीपुर में हत्या के आरोप और गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी रोहनिया थाने के बसंतपट्टी गांव का रहने वाला अनिल चैहान है। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें