Varanasi News: मंडुवाडीह और रोहनिया थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है। उनके पास से कारतूस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक विकास के खिलाफ गाजीपुर में हत्या के आरोप और गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
शौक में तमंचा खोस कर चलना दो युवकों को महंगा पड़ा। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने दोनों युवकों को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि पहला आरोपी विकास यादव मूल रूप से गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के बकसपुरा गांव का रहने वाला है। वाराणसी में वह हनुमान नगर कॉलोनी, मड़ाव में रहता था।
विज्ञापन
उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है। विकास के खिलाफ गाजीपुर में हत्या के आरोप और गैंगस्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरा आरोपी रोहनिया थाने के बसंतपट्टी गांव का रहने वाला अनिल चैहान है। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।