फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free LPG Cylinder: ई-केवाईसी नहीं कराई तो मुफ्त सिलिंडर भूल जाएं, 31 अक्तूबर हैं अंतिम तिथि

Tue, 08 Oct 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।

सार

गैस कंपनियों की ओर से एजेंसी संचालक भी डोर-टू-डोर लाभार्थियों का ई-केवाईसी करवा रहे हैं। वहीं, जिन लाभार्थियों ने अपने पते, मोबाइल नंबर बदल दिए, उन्हें ढूंढ़ने में एजेंसी संचालकों को खासी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले 35 हजार उज्ज्वला लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर लेना भूल जाए। 31 अक्तूबर से पहले लाभार्थियों को अपना ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


गैस कंपनियों की ओर से एजेंसी संचालक भी डोर-टू-डोर लाभार्थियों का ई-केवाईसी करवा रहे हैं। वहीं, जिन लाभार्थियों ने अपने पते, मोबाइल नंबर बदल दिए, उन्हें ढूंढ़ने में एजेंसी संचालकों को खासी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं।

दिवाली और होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा शासन ने की है। इसमें सिलिंडर लेने वाले लाभार्थी के बैंक खाते में केंद्र सरकार 350 रुपये और प्रदेश सरकार 615 रुपये भेजेगी। यही पैसा देकर लाभार्थी रसोई सिलिंडर ले सकेंगी। जिले में 2.36 लाख उज्ज्वला लाभार्थी हैं। 
विज्ञापन


अब तक 35 हजार लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस कारण नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) की वेबसाइट पर लाभार्थी के बैंक खाते से जुड़ी सूचना नहीं दर्ज हो सकी है। 

एनपीसीआई के जरिये ही लाभार्थियों के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि भेजी जाती है। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अपने पते, मोबाइल नंबर बदल लिए हैं, उन्हें ढूंढ़ने में दिक्कत हो रही है। इन लाभार्थियों को 31 अक्तूबर पर ई-केवाईसी कराना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें