फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मॉल में मिले खराब समोसा पर मैनेजर को नोटिस, कैंटीन से आलू पेटीज, कैफे से पनीर के लिए नमूने

Sat, 03 Jan 2026 06:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मॉल की कैंटीन में खराब समोसा मिलने पर ग्राहक ने नाराजगी जताई थी। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्राहक मालिक को बुलाने का बात कर रहा है। इस पर वर्कर कह रहा कि छोटी सी बात के लिए मालिक नहीं आएंगे।
विज्ञापन
मॉल की कैंटीन में मिला खराब समोसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल भेलूपुर के एक मॉल में खाद्य प्रतिष्ठान में खराब समोसे का एक वीडियो वायरल हुआ। शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जांच की। व्यवस्था में तमाम खामियां मिलने पर मॉल के मैनेजर को नोटिस दिया गया। साथ कैंटीन से आलू पेटीज का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


टीम ने मॉल के खाद्य प्रतिष्ठान के कैंटीन का निरीक्षण किया। मौके पर प्रतिष्ठान में समोसा बिक्री के लिए नहीं मिला। विक्रय के लिए भंडारित आलू पेटीज का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। खाद्य प्रतिष्ठान में पेस्ट कंट्रोल, कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पेयजल की जैविक और रासायनिक जांच रिपोर्ट, प्रतिष्ठान में संचालित फ्रिज की साफ-सफाई के रिकॉर्ड में कमियां मिलने पर मैनेजर और खाद्य कारोबारी को नोटिस दिया।

मैनेजर का कहना है कि मॉल में समोसा व पेटीज का निर्माण नहीं होता है। इसे बाहर के खाद्य प्रतिष्ठान से क्रय कर विक्रय किया जाता है। उधर, मातलदेई बाजार में मछली मंडी में मिली शिकायत की जांच के बाद मंडी को हटाने और बिक्री बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुसवाही में एक होटल में संचालित क्यूबिक कैफे के निरीक्षण के बाद पनीर और बेसन के नमूने लिए गए। साफ-सफाई न होने और कमियां मिलने पर नोटिस दिए गए। जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश नारायण सिंह, कीर्ति आनंद, पंकज कुमार यादव, संतोष कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
चिरईगांव निवासी हर्षित कुमार मौर्य 1 जनवरी 2026 को सुबह 11:28 बजे कैंटीन में समोसा खाने पहुंचा। उसने समोसा लिया तो वह खराब था। संदेह होने पर जब समोसा खोलकर देखा गया तो पूरी तरह सड़ा हुआ निकला। इससे आक्रोशित ग्राहक ने तत्काल कैंटीन प्रबंधन से शिकायत की।

आरोप है कि प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद हर्षित कुमार मौर्य ने मामले की औपचारिक शिकायत संबंधित विभाग में दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही मॉल में मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि एक प्रतिष्ठित मॉल में इस तरह का खराब और सड़ा हुआ खाद्य पदार्थ परोसा जाना गंभीर लापरवाही है।

ग्राहक और स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी कैंटीन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, संबंधित विभाग की ओर से शिकायत पर संज्ञान लेने और जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें