फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने 112 पर डायल कर कही खौफनाक कदम उठाने की बात, जब तक पुलिस पहुंची तब तक...

Sun, 23 Feb 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वह आत्महत्या कर रहा और फिर उसने सुसाइड कर ली।

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीड़उथसिंहपुर गांव निवासी युवक ने शनिवार रात डायल 112 को फोन मिलाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

मृत इंद्रजीत गोड़(24) पुत्र सरवोत्तम गोड़ पीड़युथ सिंहपुर गांव का निवासी था। युवक केरल में नौकरी करता था। इन दिनों युवक छुट्टी पर घर आया था। इस बीच परिवार के लोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी। शनिवार को युवक को वापस जाना था लेकिन उसकी ट्रेन मिस कर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह घर लौटा, इसके बाद पुलिस को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस जबत क मौके पर पहुंची, युवक फांसी लगाकर मौत को गले लगा चुका था। हालांकि पुलिस काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें