फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: युवती का धड़ मिला, सिर गायब, प्रेमी ने हत्या कर शव ताल में छिपाया; 22 मई से थी लापता

Sat, 20 Jun 2026 10:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में 22 मई से लापता 24 वर्षीय ममता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़ैला ताल से युवती का कंकाल बरामद हुआ, जिसमें धड़ मिला लेकिन सिर गायब है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर शव ताल में छिपाने का जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
ममता की फाइल फोटो और आरोपी मनोज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल में शनिवार शाम एक युवती का कंकाल बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव लगभग सड़-गल चुका था और कंकाल अवस्था में मिला, जिसमें केवल पैर और हाथ के कुछ हिस्से ही बचे थे। शव का सिर गायब होने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने युवती की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी ममता (24) के रूप में की है। जांच में सामने आया कि उसके प्रेमी मनोज यादव उर्फ मुरहा ने हत्या की है।

विज्ञापन




मेंहनगर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज यादव उर्फ मुरहा का मेंहनगर के नई गांव निवासी ममता से प्रेम संबंध था। पिछले एक-डेढ़ वर्ष से दोनों आपस में बातचीत करते थे। 22 मई को ममता घर से कहीं चली गई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में ममता की मां गीता देवी ने 19 जून को मेंहनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री ममता 22 मई की रात करीब 8 बजे जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मनोज यादव के साथ गई थी, इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने कई दिनों तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना स्वीकार करते हुए बताया कि 22 मई को ही विवाद के दौरान धक्का लगने से युवती की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने शव को ताल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को बड़ैला ताल से ममता के शव को बरामद कर लिया। मृतका के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि शव का धड़ तो मिला है, लेकिन सिर अब तक गायब है। उन्होंने मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मेंहनगर थाने की पुलिस ने नहीं की पहले कार्रवाई
मृतका ममता के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि परिजनों ने 16 जून को मेंहनगर थाने पर तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस ने यह कहकर भाग दिया कि तुम लोग बेवजह किसी को फंसाना चाहते हो। इसके बाद पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां एसपी डा. अनिल कुमार ने सख्ती से मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके आदेश पर मेंहनगर थाने की पुलिस सख्त हुई और युवक को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ शुरु की। आरोपी प्रेमी मनोज की निशानदेही पर ममता का शव बरामद हुआ।

आरोपी मनोज के जीजा ने दी थी हत्या की सूचना
मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी मृतका ममता मामले में एक नया पहलू सामने आया है। मृतका के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि आरोपी मनोज यादव के जीजा रितेश यादव ने ही परिवार को ममता की हत्या की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि रितेश यादव और मनोज के परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि रितेश यादव को पूर्व में कथित तौर पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाया गया था, जिसके कारण दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बनी हुई है। चाचा छोटेलाल ने बताया कि आरोपी मनोज के जीजा रितेश यादव की बहन की शादी मनोज के घर के पास हुई है। बहन ने ही रितेश को बताया कि मनोज के परिवार के लोगों ने मिलकर ममता की हत्या की है। इसी जानकारी के आधार पर परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल से युवती का शव बरामद किया गया है। घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने के बाद तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना से जुड़ी जानकारी स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर ही शव बरामद किया गया। कंकाल बरामद हुआ है। मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें