फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, युवक को पटक-पटककर मार जाला, दर्जनों लोगों के घर ढहाए

Mon, 11 Nov 2019 11:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद जिले में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने हाथियों को वहां से भगाया।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के वभनी थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों ने दो हफ्तों से उत्पात मचा रखा है। दर्जनों लोगों के मकान तोड़ने के साथ-साथ सैकड़ों बीघा फसल को बर्बाद कर चुके हैं। इससे सरहदी क्षेत्र के ग्रामीणो में काफी दहशत है।

रविवार रात करीब ढाई बजे हाथियों ने एक 30 वर्षीय युवक की जान ले ली। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड रंपाकुरर पहुंचा था, जिसे फारेस्ट की टीम ने खदेड़ा तो हाथियों का झुंड डूमरहर के नेतीयांन टोला पहुंचा और फसल बर्बाद कर दी।
विज्ञापन




फारेस्ट की टीम हाथियों के पीछे नेतियांन टोला पहुंची और हाथियों को भगाने का प्रयास कर रही थी। हाथी जिस जगह पर फसल बर्बाद कर रहे थे, वहीं पास में एक मकान था, जिसमें एक परिवार डर के मारे घर में बंद था। जिस वक्त युवक के साथ हादसा हुआ, उस वक्त वन विभाग का एक जवान, एक घर के छप्पर के ऊपर चढ़ कर टार्च से हाथियों को देख रहा था। उसी समय कुछ ग्रामीण उस घर की ओर परिवार को बचाने के लिए आगे बढ़े, जो घर के अंदर बंद था।

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पे मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही कुछ ग्रामीण उस घर की ओर बढ़ रहे थे, उसी दौरान झुंड से कुछ दूरी पर एक विशाल हाथी, झुंड की रखवाली कर रहा था। इसकी भनक ग्रामीणों को नहीं लगी और उस विशाल काय हाथी ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसकी जद में एक युवक आ गया और उसे उस हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला।

इस घटना से ग्रामीणों में कोहराम मच गया। लोगों ने बताया कि युवक के साथ जैसे ही यह घटना घटी फारेस्ट की टीम युवक का शव देखने के बाद फौरन वहां से भाग निकली। इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वहीं हाथी के हमले के समय भगदड़ में एक शख्स कुएं में गिर गया था, जिससे उसकी जान बच गई। वरना वह भी हाथी के हमले का शिकार हो गया होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें