उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक शख्स ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी नीतू दूबे(32) ने बुधवार की शाम खुद को गोली मार ली। जख्मी हालत में युवक को स्थानीय उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
मृतक युवक नीतू दूबे पिकअप वाहन चलवाता था। हाल में परिवार में जमीन बिकी थी। इसके पैसे के बंटवारे को लेकर घर में विवाद चल रहा था। घरेलू कलह की वजह से युवक ने खुद को गोली मार दी। घटना बुधवार के शाम की है। परिवार के लोग दुर्घटना में घायल बताकर यहां से ट्रामा सेंटर ले गए थे।