फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
विज्ञापन

बद्लापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव के निकट अंडरपास के आगे रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को दिन में ढाई बजे ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। मृत युवक लोवर और टीशर्ट पहने था और साथ में गमछा भी लिए था। स्टेशन अधीक्षक मनोज यादव ने बताया कि वाराणसी से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के 34 वर्षीय अमित पटेल ने बुधवार को देर रात 11 बजे मकान के पीछे आम के पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित की शादी बरसठी थाना के मनीपुर गांव में दस वर्ष पहले हुई थी। वह दो बच्चों का पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें