फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा शराब की लत ने छीनी जिंदगी, शख्स की इस तरह से हो गई मौत

Wed, 22 Jan 2020 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक ने ज्यादा शराब पी थी, जिस कारण वह नशे में था।

विज्ञापन


चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के कोहना कमालपुर निवासी राजा राम उपाध्याय(38) मंगलवार की शाम को कोहना कमालपुर स्थित नाले की पुलिया पर बैठे थे। वह नशे की हालत में थे।

रात घर नहीं पहुंचे तो परिजन काफी परेशान हुए और खोजबीन लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह परिजनों ने फिर से खोजबीन शुरू की तो नाले के पास राजाराम के एक पैर की एक चप्पल दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगो ने आशंका होने पर नाले के उत्तर दिशा में खोजना शुरू किया, तभी राजाराम का सिर मिट्टी में गड़ा और धड़ ऊपर की ओर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची धीना थाना पुलिस ने लाश पानी से बाहर निकाल कर पंचनामा कराया शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पिता सत्यनारायण उपाध्याय ने बताया कि राजाराम फोर्स की नौकरी छोड़ कर घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें