फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: बस की टक्कर से शख्स की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 04 Nov 2025 01:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली में बीती रात बस की टक्कर से सतीश कुमार विश्वकर्मा निवासी भुल्लनपुर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भुल्लनपुर निवासी सतीश विश्वकर्मा कौड़िया अस्पताल में कम्पाउंडर के पद से रिटायर हो गए थे। वह बीती रात किसी कार्यवश घर से निकले थे तभी मड़ौली के समीप बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें