फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूजा-पाठ के लिए खुद को कमरे में किया बंद, बोला जगाया तो कर दूंगा तहस-नहस; सुबह मिली लाश

Sun, 10 Mar 2024 06:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: संजय की शादी 2016 में हुई थी। पत्नी चार वर्ष पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। संजय का छह वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है। पत्नी के जाने के बाद से चार भाइयों में सबसे बड़ा संजय साधु वेश धारण कर पूजापाठ करता था। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले गुरुवार को पूजा-पाठ के लिए उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थानांतर्गत लक्ष्मणपुर निवासी पेंटर संजय कुमार (35) ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और परिजनों से कहा कि हमें कोई नहीं जगाएगा। शनिवार रात कमरे से दुर्गंध आने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो संजय अंदर फंदे के सहारे लटका हुआ था। दीवार पर लिखा था कि मैं अपनी इच्छा से फांसी लगाकर जान दे रहा हूं।

परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। पत्नी चार वर्ष पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। संजय का छह वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ रहता है। पत्नी के जाने के बाद से चार भाइयों में सबसे बड़ा संजय साधु वेश धारण कर पूजापाठ करता था। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले गुरुवार को पूजा-पाठ के लिए उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

मां कलावती से उसने कहा था कि तीन दिन तक कोई नहीं जगाएगा। नहीं तो सबको नष्ट और तहस-नहस कर दूंगा। संजय के कमरे से शनिवार को दुर्गंध आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देरी तक दरवाजा नहीं खुलने पर संजय के चचेरे भाई सुनील ने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें