फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री, बैंकाक तक घूम आया नकली दास्तावेजों के सहारे

Tue, 23 Apr 2019 02:05 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पकड़ा गया यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के विमान 6ई-98 से बैंकाक से आए धर्मेंद्र यादव का पासपोर्ट इमिग्रेशन जांच में फर्जी मिला। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर फूलपुर थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और पासपोर्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के इकौना थाना के नगवा खास निवासी रामानंद यादव का बेटा धर्मेंद्र बैंकाक में कपड़े का व्यापार करता है। धर्मेंद्र इंडिगो के विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा और परमेंद्र कुमार के नाम का पासपोर्ट इमिग्रेशन जांच के दौरान दिखाया। इसमें पिता का नाम रामानंद यादव दर्ज था। जांच में पासपोर्ट फर्जी मिलने पर खुफिया इकाइयों ने धर्मेंद्र से पूछताछ शुरू की।

धर्मेंद्र ने जांच अधिकारियों को बताया कि अवधि समाप्त होने पर थाईलैंड सरकार ने उसका पासपोर्ट ब्लैक लिस्टेड कर दिया। इसके बाद वह देवरिया लौटा। यहां रुद्रपुर निवासी कपिल शर्मा की मदद से फर्जी आधार कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट और मतदाता परिचय पत्र के सहारे परमेंद्र कुमार के नाम से पासपोर्ट बनवाया।
विज्ञापन


इसके बाद इसी पासपोर्ट के सहारे वह बैंकाक गया। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि पूरी रिपोर्ट देवरिया पुलिस को भेजी जाएगी। फर्जी पासपोर्ट बनवाने में धर्मेंद्र की जितने लोगों ने मदद की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एक पत्नी गांव में और दूसरी बैंकाक में

पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि उसने दो शादी की हैं। एक पत्नी गांव और दूसरी बैंकाक में साथ रहती है। वहीं, धर्मेंद्र को घर ले जाने के लिए पत्नी, भाई और अन्य करीबी लोग बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जांच में पासपोर्ट फर्जी पाए जाने पर धर्मेंद्र को हिरासत में लिया गया तो परिजन मायूस होकर लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें