फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : तड़के सुबह आग से झुलसा युवक, हालत गंभीर

Sat, 02 Feb 2019 12:17 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में शनिवार तड़के एक युवक आग में झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पंहुचे कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के दुद्धी कस्बे के वार्ड संख्या 8 में जगतनाथ जायसवाल का 32 साल का बेटा विजय जायसवाल परिवार समेत रहता है। विजय की मां सिबरती ने बताया कि उसकी बहू अपनी बेटी रिया (2) के साथ अपने मायके गई हुई है। तड़के करीब 5 बजे विजय आग से झुलस गया और तड़पने लगा। घर के परिजनों में कोहराम मच गया।

आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि विजय 80 फीसदी जल चुका था, जिसकी वजह से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर ही मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें