फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं हुई तो तोड़ दी भगवान शिव की मूर्ति, बोला-आमिर ने भी उड़ाया था मजाक

Mon, 31 Jul 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
शिव प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में एक युवक ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि उसकी शादी हो जाए। एक साल बीत जाने के बाद भी जब युवक की शादी नहीं हुई तो उसका धैर्य जवाब दे गया। इस बीच उसने आमिर खान की फिल्म 'पीके' देख ली। उससे प्रेरित होकर युवक ने पिछले दिनों शिव मूर्ति को तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि आमिर खान ने भी भगवान का मजाक उड़ाया था और उन्हें कुछ नहीं हुआ। इससे सबक लेकर उसने भी मूर्ति तोड़ी है। घटना रानी की सराय इलाके की है।

इस बीच थाना क्षेत्र के रूदरी मोड़ पर स्थित शिव प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊं गांव निवासी चंद्रकांत सरोज पुत्र स्व. शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार रात रानी की सराय स्थित रुदरी मोड़ पर भगवान शंकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त भाग रहे युवक को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस घटना से नाराज लोगों ने आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था।

चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शाम तक नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया था। वहीं रानी की सराय कस्बा निवासी रामप्रसाद यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी गिरीश चंद्र सेठ ने बताया कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी चंद्रकांत सरोज विक्षिप्त है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें