फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:नवरात्र में विंध्याचल के लिए चलेंगी 75 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में विंध्याचल के लिए रोडवेज की 75 बसें चलेंगी। 9 से 17 अप्रैल तक वाराणसी-विंध्याचल समेत चार रूटों पर इन बसों का संचालन होगा। आम दिनों में सिर्फ 15 बसें ही इन रूटों पर संचालित होती हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि सात डिपो की 75 बसें विंध्याचल तक की यात्रा कराएंगी। इसमें वाराणसी-विंध्यालय रूट पर 39 बसें, जौनपुर-विंध्याचल रूट पर 16 बसें, गाजीपुर-विंध्याचल रूट पर 8 बसें और सोनभद्र-विंध्याचल रूट पर 12 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें