फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने से मना किया तो जमकर पीटा, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 12 Apr 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में शब-ए-बारात पर कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने से इनकार करने पर चार दबंग युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामले को लेकर जंसा थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार निवासी अशरफ के अनुसार शनिवार की शाम गांव के चार युवकों ने उसे कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने के लिए चलने को कहा। अशरफ ने लॉकडाउन का हवाला देकर कब्रिस्तान जाने से मना किया और कहा कि वह घर पर ही फातिहा पढ़ेगा।

इस पर चारों नाराज हो गए और उसकी जमकर पिटाई की। अशरफ की सूचना पर पुलिस आई तो युवक मौके से भाग निकले। अशरफ ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार की शाम भी चारों युवक उसके घर आए थे और कब्रिस्तान चलने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर चारों उससे कहासुनी के साथ ही हाथापाई करने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। चारों युवक शनिवार को फिर आए और कब्रिस्तान जाने से इनकार करने पर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें