उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में दिवाली की शाम हुए नौ वर्षीय बालक हत्या कांड का पुलिस ने सनसनखेज खुलासा किया है। बच्चे का शव गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के पास मिला था। बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं उसके चचेरे भाई ने ही की थी। उसने पहले अप्राकृतिक दुष्कर्म किया फिर भेद खुलने के डर के कारण बेरहमी से हत्या कर दी थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को गांव के बाहर फेंक आया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की, जिसमें बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगरा एसओ रामनरेश तिवारी ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के सवन नहर पुलिया के पास से बरामद बालक के शव की शिनाख्त होने के मामले की जांच पड़ताल की गई। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मोहन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।