फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया में आयुषी गुप्ता के फंदे से लटक कर जान देने के मामले में आरोपी अनुकेश तिवारी उर्फ हर्ष को पुलिस ने मंगलवार सुबह नूर नगर कब्रिस्तान से गिरफ्तार किया। बेटी को शादी के लिए दबाव बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आयुषी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी किरहिया खोजवां दाहा चौक का निवासी है। पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि हर्ष तिवारी लगातार बेटी को प्रताड़ित करता था और उस पर शादी के लिए दबाव बनाता था। जिसकी वजह से बेटी ने सोमवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें