फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स, छात्रों ने डेयरी लैब में सीखा दूध, मसाले और तेल जांचने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में दुग्ध दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स की शुरुआत हुई। इसके मॉडर्न मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में 100 से ज्यादा विद्यार्थियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और स्थानीय लोगों ने दूध और खाने-पीने की वस्तुओं में हुई मिलावट के परीक्षण को देखा। जांच किट से दूध, मसाले और तेल आदि की गुणवत्ता को जांचने की प्रक्रिया समझी। डेयरी टेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरके डुआरी ने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व सिर्फ शिक्षा और रिसर्च तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराकर जागरूक बनाना भी है।
विज्ञापन



इस दौरान सुरक्षित दूध, स्वस्थ भविष्य : बदलती दुनिया में पोषण सुनिश्चित करने पर विशेष वेबिनार हुआ। विशेषज्ञ नीतीश सत्यम ने कहा कि फूड इंडस्ट्री में रोजगार और कॅरिअर के मौके बढ़ रहे हैं। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रमों, स्किल विकास कोर्स हो रहे हैं। यूपी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. चंदन पांडेय ने कहा कि रोजगार खोजने के बजाय रोजगार दीजिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त-2 कौशलेंद्र शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपभोक्ताओं को खाने की गुणवत्ता, लेबलिंग और स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित ने कहा कि ये व्हील्स आम जनता को खाद्य सुरक्षा की जानकारी उनके द्वार तक पहुंचाने का कारगर माध्यम हैं। संचालन भारतीय डेयरी संघ, ईस्टर्न यूपी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अरविंद और सचिव डॉ. तरुण वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें