फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महिला को ब्लैकमेल करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 03 Jan 2026 12:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पुलिस मुठभेड़ हुई। इस दौरान महिला को ब्लैकमेल करने और खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाश ने टीम पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी शाकिफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला को ब्लैकमेल करने और उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में आरोपी शाकिफ अली को सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार देर रात सिंहपुर अंडरपास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पैर में लगी गोली से घायल शाकिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली का निवासी है।  

विज्ञापन


सारनाथ के पुराना पुल में वह किराए के मकान में रहता है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट में बढ़ोतरी, महिला को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले शाकिफ अली की पहचान हुई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur Accident: बेकाबू ट्रक झोपड़ी में घुसा, चपेट में आकर अंदर सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी को सूचना मिली कि आरोपी बाइक से सिंहपुर अंडरपास से गुजरने वाला है। इस पर टीम ने घेराबंदी तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें