शिवपुर। थाना क्षेत्र के पिसौर गांव में जानलेवा हमले में राजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल की आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। पिसौर निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल ने तहरीर में बताया कि बड़े भाई राजेश पटेल पर हमले की जानकारी उनकी भाभी अनीता और भतीजे शिवम पटेल ने दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेश गंभीर रूप से घायल मिले। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राजेश की हालत गंभीर है और उपचार के दौरान उन्हें होश नहीं आया था। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद