वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल के वरुणा सिटी कॉलोनी में बृहस्पतिवार को 35 साल पुरानी चहारदीवारी और साथ लगे मंदिर को ढहा दिया गया। कॉलोनी निवासियों ने आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी। प्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी की ओर से चहारदीवारी को लगातार क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। 14 मार्च को थाने में तहरीर दी गई थी। गाली-गलौज और धमकी दिए जाने का भी जिक्र था। बावजूद दोबारा तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से कॉलोनी में भय और असुरक्षा का माहौल है। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। ब्यूरो