दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। उप निदेशक कृषि अमित जायसवाल ने बताया कि किसानों का चयन ई-लाॅटरी से होगा। उर्द 367, मूंग 175, अरहर 1432, तिल 400, ज्वार 80, बाजरा 400, कोदो 200, सांवा 200 एवम् मडुवा/रागी 200 पैकेट बीज मिनीकिट निशुल्क दिए जाएंगे। इसके आलावा सामान्य वितरण वितरण योजना के तहत धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा का बीज 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। बीजों का वितरण पीओएस मशीन से होगा।
संकर बीज धान, मक्का, ज्वार, बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भण्डारों से 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा। ऑनलाइन बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर हो रहा है। 10 मई के बाद ई-लाॅटरी निकाला जाएगा। बताया कि अगर किसी में लक्ष्य से कम बुकिंग होगा, तो लक्ष्य के बराबर करने के लिए दोबारा आवेदन मांगकर ई-लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं, अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य और तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार ने हरहुआ ब्लाक के भोपापुर, सरिया एवं मधेपुर में किसानों के साथ चौपाल लगाकर बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।