रौशनी के पर्व दीपावली पर घरों की साफ-सफाई के साथ ही हर कोई अपने-अपने तरीके से आकर्षक सजावट भी करता है। इसमें घर के आंगन, बाहर रंगोली और दीपों से सजावट भी देखते ही बनती है। अगर आप दीपावली के त्योहार को खास बनाना चाहते हैं तो आइए इस बार अमर उजाला आपको इसका मौका देता है। सेल्फी विद रंगोली कांटेस्ट में भाग लेकर आप आकर्षक उपहार भी जीत सकते हैं।
दीपावली पर घरों में महीने भर पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने में लगा रहता है। ऐसे में अमर उजाला की ओर से वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, मऊ, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, पाठकों के लिए सेल्फी विद रंगोली कांटेस्ट का आयोजन किया गया है।
इसमें आप अपने घर के आंगन और बाहर रंगों और दीपों से बनी रंगोली बनाकर भाग ले सकते हैं। इसमें आपके द्वारा भेजी गई तस्वीर न केवल अमर उजाला में प्रकाशित होगी, बल्कि आपको उपहार जीतने का भी मौका मिलेगा।
रंगोली के साथ 16 नवंबर तक भेज सकेंगे सेल्फी
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको रंगोली के साथ अपनी सेल्फी लेकर उसे भेजनी होगी। सेल्फी भेजने के साथ अपना नाम, पता मोबाइल नंबर और शहर का नाम लिख कर अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर 9839933379 पर 16 नवंबर तक भेज सकते हैं।