फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति 2026: बाजार में तिल-गुड़ की मिठास, काशी में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

Tue, 13 Jan 2026 05:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मकर संक्रांति को लेकर बाजार सज गए हैं। ठंड के बीच गजक, तिल के लड्डू और गुड़-पट्टी से बाजार महक उठा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Makar Sankranti - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के लिए जिले के बाजारों में रौनक है। ठंड के बीच गजक, तिल के लड्डू और गुड़-पट्टी की खुशबू से बाजार सराबोर हैं। कारोबारियों के मुताबिक, इस वर्ष संक्रांति के अवसर पर गजक और तिलकुट का कारोबार 50 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि, कच्चे माल की कीमतों में उछाल के कारण इस बार आम आदमी की जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लंका, भेलूपुर, रथयात्रा, विशेश्वरगंज समेत तमाम बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। 

विज्ञापन


दुकानदार रमेश कुमार के अनुसार इस साल तिल, गुड़ और मूंगफली के दामों में तेजी देखी गई है। इसका सीधा असर तैयार उत्पादों पर पड़ा है। गजक, तिलकुट और गुड़-पट्टी की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। व्यापारी मुकेश गुप्ता बताते हैं कि मजदूरी और परिवहन लागत बढ़ने के कारण उन्हें रेट बढ़ाने पड़े हैं, फिर भी ग्राहकों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।

विज्ञापन

शुगर-फ्री गजक की बढ़ी मांग

विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता बताते हैं कि इस बार बाजारों में पारंपरिक गजक के साथ-साथ कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। जहां गुड़-तिल गजक लगभग 340 रुपये प्रति किलो बिक रही है, वहीं देसी घी की गजक 550 से 600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। लोगों के लिए शुगर-फ्री और ड्राई फ्रूट तिलकुट की जबरदस्त मांग है। इसके अलावा मूंगफली की चिक्की, रेवड़ी और काले-सफेद तिल के लड्डू भी उपहार के तौर पर खूब खरीदे जा रहे हैं।  

किसका कितना बढ़ा दाम (रुपये प्रति किग्रा)
उत्पाद कीमत (अब) कीमत (पहले)
लाई 62 50
चूड़ा 55 48
चना 120 110
रेवड़ी 85 80
बादाम पट्टी 110 80
ढूंढा 100 80
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें