फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, माघ माह में कल्पवास का मिलेगा पुण्यफल

Tue, 14 Jan 2025 08:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर स्नान कर गुड़, तिल और चावल का दान करना फलदायी होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार माघ मास में नदियों में स्नान और कल्पवास का पुण्यफल मिलेगा।
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति मंगलवार यानी आज पुष्य नक्षत्र में मनाई जा रही है। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:46 से शुरू हुआ जो शाम तक चलेगा। काशी में भक्तों द्वारा गंगा स्नान कर दान-पुण्य का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला जारी है। दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के सूर्य भगवान का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को दिन में 3:27 बजे होगा। मगर, पवित्र स्नान सूर्योदय से ही शुरू हो गया। इस बार मेष, मिथुन, कुंभ, मकर, वृषभ, मीन सहित सात लग्न और दो मुख्य योग विष्कुंभ और स्थिर योग है। 

विज्ञापन

ये करें दान 

मकर संक्रांति के दिन ब्राह्मणों को वस्त्र और काला तिल दान करना चाहिए। तिल के तेल से शिव मंदिर में दीपक जलाएं। दान में गुड़, सादा तिल, मूंग दाल, चावल, मिश्री, गेहूं, तिल, गुड़, चावल बनी खिचड़ी, चना आदि देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें