फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति आज, ये कटा...वो कटा....भा क्कटा..की हर तरफ गूंज, रंगीन हुआ आसमान

Sun, 15 Jan 2023 11:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मकर संक्रांति रविवार को मनाई जा रही है। शनिवार को पतंगों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। देर शाम तक बच्चे माता-पिता के साथ पतंग खरीदने पहुंच रहे थे। कार्टून करैक्टर वाली पतंगों के साथ रंग-बिरंगे पक्षियों और विभिन्न आकृतियों से बाजार अटे रहे।
विज्ञापन
बनारस में मकर संक्रांति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये कटा...वो कटा....भक्काटे का शोर पूरे दिन शहर में गूंजता रहा। मकर संक्रांति से एक दिन पहले बच्चों के साथ युवाओं और युवतियों पर पतंगबाजी का खुमार छाया रहा। शनिवार को आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटा रहा। 

विज्ञापन

लंका, भेलूपुर, लक्सा, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, महमूरगंज में बच्चों ने पतंगबाजी की। विभिन्न घाटों, पार्कों व सोसाइटी में भी बच्चों संग युवाओं ने पतंगबाजी की। कई मोहल्ले में युवाओं की टोलियों ने छत पर डीजे सिस्टम लगाकर पतंग उड़ाई। बच्चे कटी पतंगों को लूटने में व्यस्त दिखे। बड़ों ने भी पतंगबाजी का आनंद लिया। 
खिचड़ी पर विभिन्न क्लबों और संस्थाओं की ओर से पतंगबाजी प्रतियोगिता कराई जाएगी। क्लब के सदस्य मस्ती करेंगे। जेसीआई काशी शिवा की ओर से नाटी इमली स्थित भरत मिलाप मैदान में पतंगबाजी प्रतियोगिता होगी। पतंग पर सर्वश्रेष्ठ संदेश लिखने वाले और सबसे ज्यादा पतंग काटने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा। गुजराती समाज की ओर से गोला गली में पतंगबाजी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

varanasi makar sankranti kites - फोटो : varanasi makar sankranti kites
गंगा पार रेत पर उड़ेगी पतंग 
मकर संक्रांति रविवार को मनाई जा रही है। शनिवार को पतंगों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। देर शाम तक बच्चे माता-पिता के साथ पतंग खरीदने पहुंच रहे थे। कार्टून करैक्टर वाली पतंगों के साथ रंग-बिरंगे पक्षियों और विभिन्न आकृतियों से बाजार अटे रहे। नाटी इमली निवासी शुभम ने बताया कि पतंगबाजी के लिए गंगा पार रेती पर दोस्तों के साथ प्लान बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें