फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्का जाम; दो घंटे की मशक्कत के बाद माने

Fri, 27 Sep 2024 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Road Accident in Varanasi : वाराणसी में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस के काफी मान मनौव्वल के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। 
विज्ञापन
वाराणसी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के छतेरी गांव में मैजिक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो दोनों को कुचलते हुए एक पैदल राहगीर को भी टक्कर मारते हुए कछवा रोड की ओर तेजी से निकल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई और पैदल राहगीर घायल हो गया। सूचना पाकर ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के मुआवजे के लिए छतेरी गांव में कछवा से कपसेठी मार्ग पर जाम लगा दिया।

हादसे और जाम की सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंची तो ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम राजातालाब, एसीपी राजातालाब और थानाध्यक्ष मिर्जामुराद ने 5-5 लाख रुपये दोनों मृतकों के परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, घायल की भी हरसंभव आर्थिक मदद के लिए कहा। तब जाकर दो घंटे बाद लगभग एक बजे जाम खत्म हुआ और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए।

विज्ञापन


ठटरा गांव का रहने वाला मनोज कुमार बिंद (42) सब्जी मंडी में पल्लेदारी करता था। उसके गांव का दीपे उर्फ दीपचंद बिंद (52) राजगीर था। बाइक से दोनों कपसेठी की ओर से अपने घर जा रहे थे। छतेरी मोड़ पर सड़क किनारे पेड़ की डाल लटकी होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं।

विज्ञापन

दोनों की बाइक पर सामने से बांस लाद कर आ रही मैजिक की टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आई हुई बोलेरो ने उन्हें कुचल दिया। बोलेरो ने ही ठटरा गांव के राजकुमार उर्फ बॉर्डर (45) को भी टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार बिंद का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दीपे उर्फ दीपचंद की चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। मिर्जामुराद थाने की पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश कर रही है।


चूल्हा और गैस सिलिंडर लेने गए थे
मनोज कुमार बिंद की पत्नी उमा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। उमा देवी ने कहा कि उसके पति छतेरी गांव स्थित एजेंसी से चूल्हा और गैस सिलिंडर लेने गए थे। उसका ओटीपी घर के मोबाइल पर आया था। इसलिए वह ओटीपी मैसेज जानने के लिए घर आ रहे थे। नहीं पता था कि नया चूल्हा और गैस सिलिंडर घर की खुशियों पर ग्रहण बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें