फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, शवों के उड़ गए चिथड़े; परिजनों का हंगामा

Sat, 26 Sep 2026 11:05 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक चालक ने दो पैदल जा रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर दो व्यक्तियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चांदपुर से अकेलवां के तरफ रांग साइड जा रहा था। पैदल जा रहे दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए ट्रक चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान छेदी (60 वर्ष) और राशिद जमाल (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से गहन पूछताछ की। जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस अब ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने मौके पर विरोध शुरू कर दिया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें