वाराणसी। खत्री हितकारिणी युवा सभा ने शनिवार को एक स्कूल में सखी-स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता किया गया। प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सरीन ने उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी सही और आवश्यक जानकारी प्रदान की। छात्राओं के प्रश्नों और जिज्ञासाओं को उन्होंने शांत किया। कक्षा पांच से 12 तक की छात्राएं भाग लीं। इस मौके पर अमन मेहरा, अंशु मेहरोत्रा, रुचिरा पासरिचा, विशाखा मेहरा मौजूद रहे। संवाद