फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा के तट पर महिंद्रा-कबीरा फेस्टिवल 13 दिसंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। महिंद्रा-कबीरा फेस्टिवल का आठवां संस्करण 13 से 15 दिसंबर तक होगा। तीन दिवसीय उत्सव में संगीत, साहित्य और आध्यात्मिकता का एक साथ दर्शन होगा। देश भर से नामचीन कलाकार उत्सव में संत कबीर के ज्ञान को अपने हुनर से लोगों के सामने विभिन्न विधाओं से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

आयोजक मंडल से जुड़े जय शाह ने बताया कि आठवें महिंद्रा कबीरा तीन दिवसीय फेस्टिवल में गंगा के तट पर भव्य गंगा आरती होगी। कर्नाटक संगीत, शास्त्रीय, सूफी, इंडी फ्यूजन और लोक संगीत सहित विभिन्न शैलियों के संगीतकार अपने प्रदर्शन से समां बांधेंगे। साहित्य सत्र में कबीर के जीवन, दर्शन और कविता पर गहन चर्चा होगी। धरोहर सैर में शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह की शुरूआत कर्नाटक चौकड़ी (कर्नाटिक क्वार्टेट) से होगी। गायिका और वादक युसरा नकवी और सितार वादक देवब्रत मिश्रा प्रस्तुति देंगे। शाम के संगीत कार्यक्रम में दिल्ली का फ्यूजन बैंड, मधुप मुद्गल और सावनी मुद्गल की कबीर बानी, थाइक्कुदम ब्रिज लोक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें