वाराणसी। केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग एनएच 233 का निरीक्षण किया। इस दौरान दानगंज-महमूदपुर सम्पर्क मार्ग पर अण्डरपास नहीं बनने से आ रही कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए बाईपास रोड पर दो जगह यू टर्न बनाने की सहमति बनी। परिवहन सम्बन्धित समस्याओं को देखते हुए चोलापुर ब्लाक से सटे बाईपास रोड कटारी में रोडवेज बस के लिए स्टैण्ड बनाने का निर्णय लिया गया। कटारी गांव ब्लाक मुख्यालय एवं बाईपास तिराहा होने के कारण आस पास के दर्जनों गांवों का सीधा सम्पर्क हाइवे से होता है। इस सड़क की उपयोगिता देखते हुए परियोजना निदेशक एसबी.सिंह ने कटारी गांव की सड़क पर ढलान की लम्बाई को बढ़ाकर रैम्प को ऐसा बनाने का निर्देश दिया। जिससे सायकिल एवं दिव्यांगजनों की ट्राईसायकिल आसानी ने राजमार्ग पर चढ़ जाए। निरीक्षण के दौरान जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह एवं एनएचआई के अधिकारियों की टीम मौजूद रही।