फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय- केसरिया साफा त्याग और तपस्या का प्रतीक

Wed, 04 Sep 2019 04:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने छात्रों के केसरिया साफा की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह त्याग और तपस्या का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को भोजूबीर स्थित यूपी कालेज में संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की 169 वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के विकास के लिए चलाए जा रहे केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। हाल में शुरू हुए फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने के लिए युवाओं का आह्वान किया। उदय प्रताप शिक्षा समिति से संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं की ओर से छात्रों ने राजर्षि को भावांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री ने कॉलेज प्रशासन से कहा कि वे छात्रों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था कराएंगे। उनके लिए अप्रेंटिश का इंतजाम किया जाएगा। राजर्षि के योगदान की चर्चा करते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। छात्रों को राजनीति के साथ-साथ पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

अपने विद्यार्थी जीवन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रसंघ के पदाधिकारी के रूप में उन्होंने हमेशा पढ़ाई के मुद्दे पर कुलपति से बात की। शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को इस ढंग से तैयार करें कि उनकी प्रतिभा निखर सके।

विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि राजर्षि ने जीवन में अनुशासन को बहुत महत्व दिया है। हमें इसका ध्यान रखना होगा। एक छोटी सी भूल या असावधानी से छवि बिगड़ती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति और प्रबंध समिति के अध्यक्ष डीपी सिंह ने की। इस मौके संयुक्त सचिव केपी सिंह रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डा. विजय बहादुर सिंह ने किया। संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें