फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का राहुल पर निशाना, बोले- दलित के घर भोजन के बाद भी स्वीकार्यता नहीं

Mon, 12 Jun 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता में दलित के घर भोजन के बाद भी राहुल गांधी की जनता में स्वीकार्यता नहीं है। भाजपा के नेता दलितों के घर जाकर भोजन कर रहे हैं। इसके पीछे मंशा है कि जो लोग पिछड़े हैं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनशन पर बैठने के सवाल पर कहा कि किसानों के दर्द को आदर देने के लिए उपवास रखा था। केंद्र सरकार सदैव किसानों की हितैषी है। सोमवार को सर्किट हाउस में मंत्री ने चंदौली संसदीय क्षेत्र के शिवपुर और अजगरा विधानसभा में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने पीएम के संसदीय क्षेत्र की सड़कों की सूची 17 जून तक उपलब्ध कराने को कहा ताकि आवश्यकतानुसार सड़कों की मरम्मत कराई जा सके। मंत्री ने नई और पुरानी सड़कों का डीपीआर तैयार कराने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी और आरईएस के अभियंताओं को अपनी अपनी सड़कों की मरम्मत का काम तेज करने को कहा।
विज्ञापन


जल निगम 10 ओवर हेड टैंकों से जलापूर्ति और पीडब्ल्यूडी 47 सड़कों का कार्य कार्यप्रस्ताव तैयार करेगा। अजगरा और शिवपुर में नहरों की मरम्मत और उन पर आवश्यकतानुसार पुलिया का निर्माण कराने को कहा। सिंचाई विभाग के अभियंताओं को जौनपुर में बैठने की जानकारी पर मंत्री ने डीएम को निर्देश दिया कि संबंधित अभियंता वाराणसी में बैठकर कार्य करें।

पुआरीकला में नगर के क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत करने को कहा। बड़ी ग्राम सभाओं में सीवर और जलनिकासी की समस्या समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के लिए डीएम को निर्देश दिया। झाझूपुर माइनर के विस्तार के लिए सर्वे करने और रिपोर्ट देने को कहा।

जल निगम की ओर से निर्माणाधीन योजनाओं के बचे कार्यों को 10 दिनों में पूरा कराने को कहा। मनरेगा के ग्रामवार कार्य का विवरण प्रस्तुत करने को कहा। सोलर लाइट खरीदने के दौरान पारदर्शिता बरतने को कहा। बैठक में अजगरा विधायक कैलाश सोनकर, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें