फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएल प्रशिक्षण पूरा करने वाले श्रमिकों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्किल इंडिया की ओर से पंचायती राज विभाग के तहत श्रमिकों को रिकगनिशन ऑफ प्रयोर लर्निंग यानी आरपीएल कार्यक्रम (पूर्व कौशल को मान्यता) के श्रमिकों को सम्मानित किया गया। सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 900 से अधिक ऐसे श्रमिकों को सम्मानित किया, जिन्होंने कौशल प्रमाण के साथ अपने आरपीएल प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के द्वितीय चरण के शुभारंभ की घोषणा भी की। आरपीएल में बड़ागांव और सेवापुरी ब्लाक के 167 ग्राम पंचायतों के श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरपीएल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य देश की पूर्व-मौजूदा कार्यबल की दक्षताओं को मानकीकृत ढांचे में संरेखित करना है। प्रमाणन आत्मविश्वास बनाता है, सम्मान लाता है और उम्मीदवारों को मान्यता प्रदान करता है, इसमें कौशल को आकांक्षात्मक बनाने की क्षमता है। वर्चुअली पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किया।
फूलपुर निवासनी संगीता ने कहा कि आरपीएल प्रशिक्षण से सूखे कचरे से गीले कचरे को अलग करने के महत्व को सीखा और यहां तक कि एक किट भी प्राप्त की इसमें एक यूनिफार्म, मास्क, ग्लव्स और अन्य आवश्यक टूल्स और उपकरण थे। जो हमारे काम करते समय हमें सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें