फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठः 15 विषयों की कटऑफ लिस्ट जारी, ऑनलाइन काउंसिलिंग में चार गुना अभ्यर्थियों को मौका

Tue, 21 Sep 2021 12:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कटऑफ जारी होने के बाद छात्रों को उनके मोबाइल पर सूचना भेज दी गई है।  छात्र अपने प्रमाणपत्र अपलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 विषयों की प्रवेश परीक्षा की कटऑफ लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई। सीटों के सापेक्ष चार गुना छात्रों का कटऑफ जारी हुई है। इसमें 10 विषय प्रवेश परीक्षा वाले और पांच बिना प्रवेश परीक्षा वाले शामिल हैं। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कटऑफ जारी होने के बाद छात्रों को उनके मोबाइल पर सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद छात्र अपने प्रमाणपत्र अपलोड कर सकते हैं। सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। बता दें कि विश्वविद्यालय ने 17 से 18 अगस्त तक प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन कराया था। इसमें 29 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कराई थी बाकी 30 पाठ्यक्रमों में निर्धारित संख्या से कम आवेदन आने के कारण मेरिट से दाखिला लिया जाएगा। 
पढ़ेंः बनारस में वाहनों के बोझ से चरमराई यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस को कोसते रहे राहगीर, प्रशासन बेखबर
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा वाले विषय: बीम्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, बीए ऑनर्स, बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीए, बीकॉम, बीएससी गणित और जीव विज्ञान
बिना प्रवेश परीक्षा वाले विषय: बीएससी टेक्सटाइल्स एंड हैंडलूम, कन्नड़ रेगुलर, डिप्लोमा इन कर्मकांड, डिप्लोमा इन ड्रामा, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा फार वेलनेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें