फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में पेड सीट पर दाखिले के लिए 3.5 गुना ज्यादा लगेगी फीस, बीए में देने होंगे 7500 रुपये

Wed, 30 Apr 2025 04:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith : काशी विद्यापीठ में पेड सीट पर दाखिले के लिए 3.5 गुना ज्यादा फीस लगेगी। बीए में रेगुलर सीट की फीस 2060 तो पेड सीट के लिए 7500 रुपये देने होंगे। सबसे अधिक बीए में 500 सीट हैं। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को रेगुलर सीट के मुकाबले पेड सीट पर प्रवेश के लिए साढ़े तीन गुना ज्यादा फीस देनी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से बीए में रेगुलर विद्यार्थियों के लिए 2060 रुपये फीस निर्धारित है। वहीं, वहीं पेड सीट पर दाखिले के लिए 7500 रुपये देने होंगे। इसी तरह स्नातक और स्नातकोत्तर के अन्य कोर्स में भी रेगुलर और पेड सीट का निर्धारण किया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से वेबसाइट पर प्रवेश विवरणिका भी अपलोड करवा दी गई हैं। इसमें रेगुलर और पेड सीट के लिए कोर्सवार सीट की संख्या, फीस और प्रवेश के लिए योग्यता का जिक्र किया गया है। 

इसे भी पढ़ें; ICSE ISC Result 2025: काशी में बेटियों का जलवा, 10वीं में प्रमिति तो 12वीं में काव्या-दृष्टि ने किया टॉप    
विज्ञापन


सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा का भी अलग-अलग ब्योरा भी दिया गया। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीए मॉस कम्यूनिकेशन में रेगुलर के साथ ही पेड सीट पर भी दाखिला होगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एमए अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, मास कम्यूनिकेशन, एमए इकनॉमिक्स सहित अन्य पीजी कोर्स में भी नियमानुसार पेड सीट और फीस का निर्धारण किया गया है। सीट और फीस के बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विवरणिका से ली जा सकती है।
 
किस कोर्स में है कितनी सीट
सेमेसटर रेग्युलर ईडब्ल्यूएस पेड सीट पेड ईब्ल्यूएस फीस
बीए 6 1000             100             500 50 2060 रेगुलर, 7500  पेडसीट
बीकॉम 6 200             20             100             10 2110 रेगुलर, 7600 पेड सीट
बीम्यूज 6 30             3             15             2 4190 रेगुलर, 8600 पेड सीट
बीएफए 8 60 6            30 3 3190 रेगुलर 7600 पेड सीट
बीए मास कम्यूनिकेशन 6 100 10             50             5 3060 रेगुलर 8500 पेड सीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें