फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आखिरी मौका, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन; ये है अंतिम तिथि

Mon, 02 Dec 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सात दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में स्नातक, स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। अब विश्वविद्यालय में द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित अभ्यर्थी सात दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं को दाखिले की तिथि का इंतजार था। अब विश्वविद्यालय की ओर से विषम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का आगामी सत्र (तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम् सेमेस्टर और स्नातक द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष) और (एमसीए, पीजीडीसीए, एमबीए व एमम्यूज को छोड़कर) शेष सभी विषयों में ऑनलाइन प्रवेश की तिथि घोषित कर दी गई है। 

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि सात दिसंबर तक प्रवेश निर्धारित गई है। संबंधित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें