इनकी भी सुनें
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा की ओर से महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर डिग्रियां ले जाने को कहा गया है। पाठ्यक्रमवार सूची भी मांगी गई है, ताकि डिग्रियों को कॉलेजों को दिया जा सके। राजभवन के निर्देश के क्रम में सभी महाविद्यालयों की डिग्रियों तैयार करवा दी गई हैं। प्राचार्यों को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय आकर डिग्रियां लेने को कहा गया है। इससे सभी विद्यार्थियों को उनके महाविद्यालय में ही डिग्री मिल जाएगा। - दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक
गंगापुर परिसर में 29 मई तक कर सकते हैं आवेदन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डाॅ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में समर्थ प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 20 मई से बढ़ाकर 29 मई कर दी गई है। प्रवेश पोर्टल पर स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम, बीएफए, बीएससी (एजी), बीसीए और बीबीए के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध है।
दो नए पाठ्यक्रमों बीसीए और बीबीए के संचालन के लिए 100 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता युक्त अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित कंप्यूटर लैब/स्मार्ट क्लास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
परास्नातक पाठ्यक्रमों एमकॉम, एमएफए, एमए (हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, भुगोल, राजनीतिविज्ञान, गृह विज्ञान और मास कम्युनिकेशन), एमएससी (एजी), पीजी डिप्लोमा इन साइकोथैरेपी काउंसलिंग एंड गाइडेंस, पीजी डिप्लोमा इन नैचुरोपैथी एवं योग और डिप्लोमा इन कर्मकांड में ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म एक जून से जारी किए जाएंगे।