फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: शोध में दाखिले के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, अब नहीं बढ़ाई जाएगी तिथि

Thu, 04 Dec 2025 04:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विश्वविद्यालय में शोध में दाखिले की प्रक्रिया देर चल रही है। छात्रों की ओर से कई बार मांग करने के बाद किसी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले महीने तिथि घोषित की। 20 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन की तिथि बीतने के बाद एक बार फिर 2 से 4 दिसंबर तक तिथि बढ़ाई गई।
विज्ञापन
कॉलेज से निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 में शोध में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तिथि नहीं बढ़ाई जानी है। ऐसे में शोध करने की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के पास बृहस्पतिवार को अंतिम मौका है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में शोध में दाखिले की प्रक्रिया देर चल रही है। इस समय सत्र 2025-26 चल रहा है लेकिन विद्यापीठ में इस समय 2024-25 के लिए भी शोध में प्रवेश नहीं हो पाया है। इसके पिछले साल की प्रवेश की प्रक्रिया में भी देरी हुई थी। छात्रों की ओर से कई बार मांग करने के बाद किसी तरह विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले महीने तिथि घोषित की। 20 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन की तिथि बीतने के बाद एक बार फिर 2 से 4 दिसंबर तक तिथि बढ़ाई गई।

इस बीच बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभागवार पीएचडी करने के लिए आवेदन किया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी प्रवेश परीक्षा की तिथि तो नहीं घोषित की गई है लेकिन जिस तरह की तैयारी चल रही हैं, उसके हिसाब से अगले महीने के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कराई जा सकती है।  
विज्ञापन

 

क्या कहते हैं अधिकारी
छात्रों की मांग पर 4 दिसंबर तक तिथि बढ़ाई गई थी, ऐसे में सभी को चाहिए कि वह निर्धारित समय तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रवेश परीक्षा तिथि तय होते ही उसकी सूचना भी जारी कर दी जाएगी। -डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव, काशी विद्यापीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें