फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: वाराणसी में आज दोपहर से कल रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

Fri, 17 Feb 2023 10:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महाशिवरात्रि पर वाराणसी में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शनिवार की रात 11 बजे तक के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर काशी में शिव भक्तों का रेला उमड़ेगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शनिवार की रात 11 बजे तक के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। गुरुवार को एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील की कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें। यातायात संबंधी किसी भी किस्म की जानकारी या मदद के लिए मोबाइल नंबर 7317202020 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन


शहर के अंदर का ट्रैफिक प्लान
गुरुबाग तिराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को लक्सा होकर रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
लक्सा तिराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
रामापुरा चौराहे से गौदोलिया की तरफ चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन और दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
बेनिया तिराहे से चार/तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
लहुराबीर चौराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।  
मैदागिन चौराहा से किसी भी वाहन को थाना चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
विशेश्वरगंज तिराहा, मछोदरी की तरफ से आने वाले वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
भेलूपुर चौराहा से चार/तीन पहिया वाहन को सोनारपुरा और रामापुरा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
सोनारपुरा चौराहा से चार/तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
गोलगड्डा तिराहा से किसी भी वाहन को विशेश्वरगंज और मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
मलदहिया और जयसिंह चौराहे से लहुराबीर चौराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। 
काशिका और पिपलानी तिराहा से कोई भी वाहन मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। 

 
विज्ञापन

बनारस की सड़कों आटो - फोटो : अमर उजाला
ऑटो, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र 
- बेनिया से रामापुरा से गौदोलिया तक।
- लक्सा से रामापुरा से गौदोलिया तक।
- सोनारपुरा से गोदौलिया तक।
- मैदागिन से गोदौलिया तक।
- गोदौलिया से मैदागिन तक।
- पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक।
- होटल ब्रॉडवे से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक।
- सूजाबाद से पुल के रास्ते से भदऊं चुंगी तक।
- विपिन बिहारी इंटर कॉलेज से रामापुरा चौराहा तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें