फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य की जयंती पर हुआ महारुद्र जप

विज्ञापन
हनुमान घाट स्थित कच्ची कामकोटि मंदिर में पूजन करते वैदिक ब्राह्मण। अमर उजाला
विज्ञापन
कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य चंद्र शेखरेंद्र सरस्वती का 133वां जयंती महोत्सव बुधवार को हनुमान घाट पर स्थित श्री कांची कामकोटीश्वर मंदिर शुरू हुआ। इस दौरा विविध अनुष्ठान हुए। श्रीगुरुचरण सेवा समिति की ओर से महारुद्र जप, शतचंडी जप और हवन हुआ। अमृतानंद सरस्वती के सानिध्य में वेदार्थानुसंधान प्रवचन, कन्या पूजा, सुवासिनी पूजा, कांची महास्वामी की जीवनी और देववाणी दैवत्तिन् कुरल् का प्रवचन हुआ। कोयंबटूर के एस सरस्वती ने प्रवचन किया। मुख्य संयोजक आर नारायण घनपाठी, वी चंद्रशेखर द्राविड़ घनपाठी और कौशिक शर्मा ने बताया कि देवाधिदेव महादेव नगरी में आदि शंकराचार्य मूलाम्नाय सर्वज्ञपीठ कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य चंद्र शेखरेंद्र सरस्वती के जयंती महोत्सव पर 10 मार्च तक विविध अनुष्ठान होंगे। इस मौके पर कांची मठ वाराणसी शाखा मुख्य प्रबंधक वीएस सुब्रह्मण्यम मणि, वीएस चंद्रशेखर, अनंत भट्ट, साईं कुमार, लोकेश शृंगी, अभय पाठक, वेंकटेश राघवन, बालेंदु नाथ मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें