महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 बीए प्रथम सेमेस्टर (विश्वविद्यालय परिसर) के को कॅरिकुलर-फर्स्ट एड एंड बेसिक हेल्थ की परीक्षा जिन विद्यार्थियों की छूट गई थी, वह 17 मार्च को कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 20 फरवरी को यह परीक्षा कराई गई थी लेकिन कई विद्यार्थी परीक्षा दे नहीं सके थे। 17 मार्च को दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा होगी। इस बारे में परीक्षा विभाग से विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।