बीएचयू में आयोजित 13वीं महामना मालवीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की विजेता छत्रपति संभाजीनगर की महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी घोषित हुई। नवलमल फिरोदिया लॉ कॉलेज, पुणे उपविजेता रहा। विजेता टीम को 40 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई।
सर्वश्रेष्ठ वक्ता टीसी-13 और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता टीसी-60 की टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए गए। क्वालिफाई करने वाली टीमों ने संवैधानिक सिद्धांतों, प्रामाणिक अभिलेखों के आधार पर जिरह और दलीलें प्रस्तुत कीं। पूरी कार्यवाही उत्कृष्ट वकालत कौशल, संयम और बौद्धिक गंभीरता के साथ चली। सेमीफाइनल दौर के बाद सुबह 10:30 बजे परिणामों की घोषणा हुई। फाइनल राउंड के लिए लॉटरी निकाली गई और मेमोरियल का आदान-प्रदान किया गया। महामना सभागार में वैलिडिक्टरी समारोह के दौरान अधिवक्ता अभिनव मिश्रा, अधिवक्ता संदीप आओले, पार्टनर विधि पार्टनर्स, संकाय प्रमुख प्रो. सीपी उपाध्याय मौजूद रहे।