वर्तमान में प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र आईआईटी बीएचयू में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष और संकटमोचन मंदिर के महंत हैं। प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र के अलावा डॉ. अष्टभुजा मिश्रा को भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला है। इसके बाद से काशी के कलाजगत में खुशी की लहर है।